प्रेमी के साथ भागी महिला सीसीटीवी कैमरे में आई नजर, पति पुलिस के पास पहुंचा

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जाने से पहले वह अपने सभी जरूरी दस्तावेज भी साथ ले गई। महिला का पति तलाश में जुटा लेकिन पत्नी कहीं नहीं मिली। पति ने जब सीसीटीवी खंगालने शुरू किए तब वह एक युवक के साथ जाते हुए नजर आईं। पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी पर अपहरण का शक जताते हुए हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को शिकायत की है। पुलिस मामले में महिला की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी बीती अगस्त में बिना बताए घर से चली गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *