कांग्रेस ने 39 लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, राहुल गांधी इस सीट से लड़ेंगे चुनाव, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम बघेल का भी टिकट पक्का

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

भाजपा के बाद कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। शुक्रवार शाम पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 39 उम्मीदवारों का ऐलान किया। इस लिस्ट के मुताबिक राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। वह अभी भी वहीं से सांसद हैं। संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल को अल्पपुज्जा तथा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव से टिकट दिया गया है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 15 कैंडिडेट सामान्य (जनरल कैटेगरी), 24 उम्मीदवार एससी-एसटी,ओबीसी और माइनॉरिटी कैटेगरी से हैं। 12 उम्मीदवारों की उम्र 50 साल से कम है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *