प्रांतीय नगर उधोग व्यापार मंडल ने उठाई मांग, कैंची मेले में श्रद्धालुओं के लिए की जाए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के कैंची धाम में 15 जून को लगने वाले मेले के दिन श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था पर्याप्त की जानी चाहिए। यह मांग उठाते हुए प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि कैंची धाम उत्तर भारत का प्रमुख धाम है, यहां निरंतर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में प्रशासन को दिन पर दिन बढ़ रही गर्मी को देखते हुए पेयजल की उचित व्यवस्था करनी चाहिए जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और कैंची धाम में सेवा से जुड़े देवेश अग्रवाल और पूरन लाल साह ने प्रशासन से मांग की है कि पूर्व में जिस प्रकार से लोगों द्वारा शरबत और ठंडा पेय पदार्थ वितरित किया जाता था उसी प्रकार लोगों को सेवा करने का अवसर प्रदान किया जाय इससे प्रशासन को भी मदद मिलेगी। मांग करने वालो में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, ऋषभ पाठक, विनोद आनंद, विजय शर्मा, राजीव वर्मा, गौरव अग्रवाल, प्रभजोत चंडोक, प्रमोद गोल्डी, धरमू बॉस, संजय वर्मा आदि शामिल हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *