इस जनपद में दीपावली से पहले तहसील का वरिष्ठ सहायक सस्पेंड

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 

 

 दीपावली से पहले एक कार्मिक को सस्पेंड किया गया है। शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हरिद्वार जनपद के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बीती 18 अक्टूबर शनिवार को यह कार्रवाई की। शासकीय कार्यों में लापरवाही, उदासीनता, नकारात्मक दृष्टिकोण रखने और तहसीलदार हरिद्वार के जारी स्पष्टीकरण का कोई उत्तर न देने का तहसील हरिद्वार के वरिष्ठ सहायक महेश कुमार सोनी पर आरोप है। निलंबन अवधि के दौरान महेश कुमार को कलेक्ट्रेट हरिद्वार के संग्रह अनुभाग में संबद्ध किया गया है। निलंबन की अवधि में महेश कुमार सोनी को प्राविधानों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि अर्द्ध वेतन पर देय अवकाश वेतन की राशि के बराबर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *