समाचार शगुन उत्तराखंड
रूद्रपुर के ग्राम खानपुर नंबर दो में कांग्रेस संगठन को उस समय मजबूती मिली, जब ग्रामीण मंडल युवक कांग्रेस अध्यक्ष विद्युत सिकदार के प्रयासों से सौ से अधिक युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में सभी युवाओं का फूल मालाओं से स्वागत किया गया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस देश की विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं का बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ना इस बात का संकेत है कि युवा वर्ग कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा पर विश्वास जता रहा है। उन्होंने कहा कि युवा ही देश और समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और जनहित के मुद्दों को गांव गांव तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता, किसानों, मजदूरों, युवाओं और गरीब वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना है। पूर्व विधायक ठुकराल ने सभी युवाओं से हल्द्वानी में प्रस्तावित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि यह जनसभा ऐतिहासिक होगी और प्रदेश की राजनीति में नया संदेश देने का काम करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से जनसंपर्क अभियान शुरू कर अधिकाधिक लोगों को जनसभा में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक राय, चौ. ओमपाल सिंह, अंकित बठला, विजय सिकदार, नित्यानंद मंडल, दीपक गाईन, अमर चंद मल्लिक, विद्युत सिकदार, मनोरंजन साना, भक्तो दास सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सदस्यता ग्रहण करने वालों में सूरज सरकार, विजय विश्वास, दीपक वैद्य, सुकुमार मृधा, गोपाल मुखर्जी, सुनील सिकदार, विजय हाल्दार, प्रकाश सिकदार, प्रकाश दास, रोहित सरकार, समीर सिकदार, कृष्ण वसु, कृष्ण गोलदार, किशोर, इन्द्रजीत हाल्दार, आकाश सरदार, विकास सरदार, भवो मंडल, मनोज गाईन, अभिषेक राय, सुकुमार मंडल, परिमल अधिकारी, प्रभाष बसु, शैलेंद्र हाल्दार सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।



