हल्द्वानी के वार्डों में तेजी से हो रहे विकास कार्य, 180 किलोमीटर पेयजल लाइन व 16 किमी सीवरेज का काम पूरा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी नगर निगम के नये वार्डों में पेयजल व सीवरेज के कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। एडीबी वित्त पोषित योजना के तहत कार्यदाई संस्था यूयूएसडीए अब तक करीब 180 किलोमीटर पेयजल लाइन तथा 16 किमी सीवर लाइन बिछा चुकी है। परियोजना के तहत दो उर्ध्वाधर जलाशय व दो नलकूप का काम प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त रकसिया नाले के आउटफाल का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। यहां अब तक 700 मीटर काम पूरा कर लिया गया है। कार्यदाई संस्था 45 किमी पेयजल लाइन की हाइड्रो टेस्टिंग करा चुकी है। साथ ही लाइन के लिए की गई खोदाई से क्षतिग्रस्त तीन‌ किलोमीटर सड़कों का पुनर्निर्माण किया गया है। यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि इस क्रम में 27 दिसंबर शुक्रवार को वार्ड 55 वृंदावन कालोनी में हाइड्रो टेस्टिंग का काम पूरा किया गया, यहां भी शीघ्र सड़कों की मरम्मत शुरू कर दी जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *