हल्द्वानी में युवती से गैंगरेप नहीं छेड़छाड़ हुई, पुलिस की जांच पड़ताल में हुआ खुलासा, अब धाराएं तरमीम होंगी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली कहावत हल्द्वानी की इस घटना पर एकदम सटीक बैठती है। बीते रविवार को हल्द्वानी में युवती के अपहरण और चलती कार में गैंगरेप की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने आनन-फानन में चारों युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इधर सोमवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच पड़ताल में यह तथ्य सामने आया कि युवती के साथ गैंगरेप नहीं बल्कि छेड़छाड़ हुई थी। पुलिस अब मुकदमे में धाराएं तरमीम कर छेड़छाड़ की धारा लगाएगी। साथ ही मुकदमे में दो युवकों को नामजद किया गया है। गौरतलब है कि गैंगरेप का मुकदमा दर्ज होने के बाद आज सुबह यह मामला मीडिया में सुर्खियां बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *