कबड्डी के रोमांचक फाइनल में बिंदुखत्ता बना चैंपियन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

खेल निदेशालय उत्तराखंड के सौजन्य से जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी की ओर से रविवार को अनुसूचित जाति बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रामनगर, कालाढूंगी, भीमताल व बिदुखत्ता की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला मैच भीमताल व रामनगर के मध्य खेला गया। इसमें भीमताल ने रामनगर को 16-10 से पराजित किया। दूसरा मैच बिंदुखत्ता व कालाढूंगी के मध्य खेला गया। जिसमें बिंदुखत्ता ने कालाढूंगी को 24-18 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा। बिंदुखत्ता की टीम ने भीमताल की टीम को 24-18 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। निर्णायक की भूमिका में राजेंद्र सिंह नेगी, नमिता पाठक, मोनिका नयाल व विमला रावत ने निभाई। इस मौके पर प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *