गौला पुल से नदी में कूदी युवती, यह है वजह

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में भाई से हुई कहासुनी से क्षुब्ध युवती ने गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। पुल के आसपास मौजूद लोगों ने उसे नदी से निकाला। उसे एसटीएच पहुंचाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मुलरूप से किच्छा उधमसिंह नगर निवासी युवक यहां परिवार के साथ रहते है। जबकि उन्होंने बनभूलपुरा के इंद्रा नगर छोटी रोड में भी किराए का कमरा लिया हुआ है। बताया जाता है कि करीब पांच दिन पहले वह परिवार के साथ बनभूलपुरा रहने आए थे। बुधवार की शाम वसीम की 20 वर्षीय बेटी घर में खाना बना रही थी कि तभी उसका अपने भाई से झगड़ा हो गया। भाई की बात उसे इतनी अखरी कि खाना बनाना छोड़ वह घर से बाहर निकल गईं। परिवार ने भी इसे भाई बहन का मामूली झगड़ा मां लिया, लेकिन मुस्कान गौला पुल पहुँच गईं और पुल से नदी में छलांग लगा दी। पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों ने लड़की को नदी से निकाल कर सूचना पुलिस को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *