कुमाऊं में यहां भरभरा गिरा पहाड़, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

कुमाऊं में बरसात में पहाड़ी गिरने और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही है। इस बीच पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में कैलाश  मानसरोवर यात्रा मार्ग के तवाघाट और मलघाट के बीच बुधवार की दोपहर 1.30 बजे पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया। इससे भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर गिर गया। पहाड़ी दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पांचवें दल के साथ ही दर्जनों वाहन फंस गए हैं। थाना पांगला के हेड कांस्टेबल ने बताया कि उनकी टीम कैलाश मानसरोवर यात्रा के पांचवें दल को तवाघाट में लेने जा रही थी अचानक भारी भूस्खलन होने से सड़क बंद हो गई है। गनीमत यह रही कि भूस्खलन के समय सड़क पर कोई आवाजाही नहीं हो रही थी। अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। गुंजी जा रहे कैलाश यात्री तवाघाट मे सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। एसडीएम आशीष जोशी ने बताया की आदि कैलाश मार्ग में भारी भूस्खलन से सड़क बंद होने की सूचना मिली है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *