जमानत पर बाहर आए साले ने जीजा को पीटकर लहूलुहान किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बेस अस्पताल के बाद अब सुशीला तिवारी अस्पताल में मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जाता है कि आजादनगर निवासी नाजिम अहमद की बहन सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती है, बीती 21 जुलाई को उसके साले ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया, उसके साथ अन्य लोग भी थे। नाजिम का आरोप है कि आरोपी पूर्व में तहसील से फर्जी स्थायी प्रमाण पत्र बनाने के केस में जमानत पर बाहर आया है।  उसने इसकी शिकायत कुमाऊं कमिश्नर से की थी। इसी बात की वह रंजिश रखता है।  उसने पुलिस को मामले की तहरीर सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *