हल्द्वानी के व्यापारियों ने डा.धर्मप्रकाश यादव के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में प्रोफेसर नियुक्त होने पर खुशी जताई

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के केन्द्रीय संयोजक डा.धर्मप्रकाश यादव ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विधि विभाग में प्रोफेसर का पद ग्रहण किया है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के केंद्रीय संयोजक डा.यादव ने अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के विधि विभाग में यूजीसी रेगुलेशन 2016/2018 के मानक के अनुसार केरियर एडवांसमेंट स्कीम के प्रावधानों के तहत प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति पाई है। उन्होंने प्रोफेसर का पदभार ग्रहण कर लिया है। यादव की इस उपलब्धि पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता संरक्षक प्रकाश हरबोला, भगवान सहाय, शकील अहमद सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष राजेश पुरी, जिला महामंत्री राजेंद्र प्रज्ञान भारद्वाज, देवेश अग्रवाल, पूरन लाल साह, धर्मु बोस, राकेश टीटू, सूरज पाण्डे, गौरव अग्रवाल, प्रमोद गोल्डी, चमन गुप्ता, मेहबूब अली, अशोक वार्ष्णेय, पीयूष गोयल, राजेंद्र मुन्ना, नुसरत सिद्दीकी, मुनेश अग्रवाल, आनन्द आधिकारी, कुंदन रावत, संजय सक्सेना, सुशील मोंगिया, संजय वर्मा, अमरजीत सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *