कठघरिया में श्रीमद्भागवत कथा पूजन, यज्ञ, पूर्णाहुति और भंडारे के साथ संपन्न

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 


आज दिनांक 15-7-26 को हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट द्वारा हल्द्वानी धूनी नंबर 1 कठघरिया में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का पूजन,यज्ञ,पूर्णाहुति, भंडारे के साथ संपन्न हुआ। बुधवार को प्रातः सर्वदेव पूजन के उपरांत यज्ञ हुआ, आचार्य संतोष जोशी और कमल जोशी जी द्वारा पूजन यज्ञ सम्पन्न कराया गया,आज व्यास विवेकानंद जोशी जी द्वारा कथा का माहात्म्य सुनते हुए कहा कि
हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष ममता रूवाली जी के द्वारा धूनी न.1 कठघरिया के सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रस्ट लगातार 15 वी.कथा को संपन्न कराने में जनता के द्वारा मिल रहे सहयोग का आभार जताते है, ट्रस्ट द्वारा इन कथाओं के माध्यम से अपने समाज की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने के साथ सनातन धर्म के प्रति अपनी आस्था को मजबूत कर संगठित होने का संदेश देने की कामना से कार्य करती है, आयोजन में हर्ष वर्द्धन पांडे, नीरज वाष्णेय, रमेश चंद्र पांडे, शोभा पांडे, अरविंद सोनी, आरती देवी, मनोज जोशी रेखा जोशी, कृष्ण कुमार पांडे, सुनील, प्यूस, जयप्रकाश, पुनीत चौहान, गिरिराज सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *