रेंजर मदन बिष्ट को मिला देवभूमि आइकन अवार्ड —

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

पर्यावरण संरक्षण एवं उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश में औषधि पौधों के प्रचार-प्रसार को जन मानस तक पहुंचाने का काम विगत कई वर्षों से कर रहे वन अनुसंधान केन्द्र हल्द्वानी के रेंजर मदन सिंह बिष्ट को देवभूमि आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड रुद्रपुर के होटल वीनस में शुक्रवार सायं को विभिन्न संस्थाओं द्वारा एक मिले-जुले कार्यक्रम में दिया गया। सम्मान आयोजकों में मुख्य रूप से उत्तराखंड संस्कृति विभाग, उत्तराखंड पर्यटन विभाग एवं अन्य संस्थाएं सम्मिलित रहीं। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के महानिदेशक डॉ.दुर्गेश पंत जी, पद्मश्री विद्या बालेन्दु एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *