समाचार शगुन, हल्द्वानी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को जयंती पर याद किया गया। इस मौके पर जज फार्म बूथ संख्या 125 में भाजपा मुखानी मंडल सह संयोजक (मन की बात) विशंभर कांडपाल के कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई के चित्र पर पुष्प व श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती देश भर में सुशासन दिवस के रूप में मनाई जा रही है। इसी के तहत यहां भी हर बूथों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष सतीश बिनवाल, व्यापार मंडल महिला सचिव गीता कांडपाल, हेमा बोरा, कमला रौतेला, भगवती बिष्ट, प्रीति जोशी, पिंकी शुक्ला, आरसी तिवारी, पीतांबर शर्मा, हेम अवस्थी, कुलदीप पांडे, संदीप बिनवाल, मनीष कांडपाल, सूरज बिनवाल, प्रमोद तिवारी, गिरीश जोशी, डिकर सिंह लमगड़िया आदि मौजूद थे।
Related Posts
कठघरिया इंटर कालेज में वनाग्नि सुरक्षा संगोष्ठी, पौधे भी रोपे
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नैनीताल जिले के हल्द्वानी में राजकीय इंटर कालेज कठघरिया में वनों की अग्नि…
कुमाऊं में यहां शिक्षिकाओं के ऊपर गिरा बोल्डर, देखिए दिल दहला देने वाला वीडियो
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड अल्मोड़ा-हल्द्वानी क्वारब हाइवे पर लगातार मलबा आने से यातायात लगातार बाधित चल रहा…
मुखानी थाना क्षेत्र से बाइकें चोरी का खुलासा, पुलिस ने शातिर को गिरफ्तार किया
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मुखानी थाना क्षेत्र से चुराईं गईं बाइकों के…




