हल्द्वानी में गौला खनन कारोबारियों की जुलूस निकालने को लेकर पुलिस से खासी नोंकझोंक हुई। काफी हंगामे के बाद भी पुलिस ने आंदोलित खनन कारोबारियों को जुलूस नहीं निकालने दिया। इस पर उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा मौके पर पहुंचे और खनन कारोबारियों को शांत कराया। इस दौरान कारोबारियों एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और बगैर तोल कांटों के उपखनिज की निकासी न कराने व गौला की रायलटी वसूली निजी लोगों से न कराने की मांग उठाई। तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को खनन कारोबारियों को चोरगलिया रोड से जुलूस निकाल बुद्ध पार्क पहुंचना था, इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और खनन कारोबारियों को जुलूस नहीं निकालने दिया। इस बीच गौला खनन संघर्ष समिति के अध्यक्ष पम्मी सैफी ने बताया कि वे शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाल रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
Related Posts
हल्द्वानी की शिवानी नेगी सेना में लेफ्टिनेंट बनीं
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड हल्द्वानी की शिवानी नेगी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गयी हैं। शिवानी…
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की क्षेत्रीय बैठक में उठे अहम मुद्दे, कहा-रोडवेज की संपत्ति को निजी हाथों को बेचने चाह रही है सरकार
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कुमाऊं क्षेत्र की मंगलवार 30 जुलाई को मासिक बैठक…
ओखलकांडा सड़क हादसे में मारे गए छह लोगों की पहचान हुई, मृतकों में एक ही परिवार के तीन शामिल
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड ओखलकांडा क्षेत्र के पतलोट सड़क मार्ग में आज बुधवार को हल्द्वानी से पुटपुड़ी…
