कुमाऊं के इस शहर में 13 महीने के बच्चे का गला रेतकर झाड़ियों में फेंका

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
काशीपुर के चैती मेले में दुकान लगा रहे जूस कारोबारी के 13 महीने के बच्चे को घुमाने के बहाने ले गए नौकर ने गला रेतकर झाड़ियों में फेंक दिया। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बच्चे का इलाज चल रहा है। ऊधमसिंहनगर के काशीपुर में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। काशीपुर में चैती मेले में अनानास का जूस बेचने वाले सहारनपुर के एक दुकानदार के पास काम कर रहे युवक ने दुकानदार के 13 महीने के मासूम बेटे का गला रेतकर झाड़ियों में फेंक दिया। हर रोज की तरह आरोपी मासूम बच्चे को लाड़ -प्यार के बहाने घुमाने ले गया था। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बच्चे का इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *