मुखानी थाना क्षेत्र से बाइकें चोरी का खुलासा, पुलिस ने शातिर को गिरफ्तार किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मुखानी थाना क्षेत्र से चुराईं गईं बाइकों के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार बीती 16 नवंबर को सतीश जोशी निवासी नारीपुर लामाचौड़, मुखानी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर उनकी मोटरसाइकिल प्लैटिना, रंग काला, नंबर UK04D-4464 की चोरी संबंधित थाना मुखानी में अभियोग पंजीकृत किया गया। मुकदमे की विवेचना उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार को सुपुर्द की गई। उसी दिन दिनेश बिष्ट निवासी चंदन बिहार, अमृताश्रम, ऊंचापुल मुखानी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर उनकी मोटरसाइकिल UK04V-9838 चोरी होने पर अभियोग पंजीकृत की गई। इसकी विवेचना उप निरीक्षक अविनाश मौर्य को सुपुर्द की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.मंजूनाथ टीसी द्वारा एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल को मामले के शीघ्र खुलासे व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिए गए थे। इसके तहत थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज का गहन अवलोकन किया गया व अन्य माध्यमों से पूछताछ की जिसके फलस्वरूप दिनांक 24.11.2025 को पारस देवका निवासी देवपुर देवका, कमलुवागांजा, थाना मुखानी, जिला नैनीताल (उम्र 28 वर्ष) को खुशालपुर नई आबादी से जंगल को जाने वाली सड़क पर दोनों चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया।

✔ बरामदगी

1. मोटरसाइकिल UK04D-4464 (प्लैटिना, काला रंग) — FIR No. 250/25
2. मोटरसाइकिल UK04V-9838

पुलिस टीम

1. उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार
2. उप निरीक्षक अविनाश मौर्य
3. कॉन्स्टेबल कुंदन शाही
4. कॉन्स्टेबल पूरन सिंह

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *