व्यापारियों की एकजुटता से ही कारोबार सुरक्षित, देहरादून व हरिद्वार जिले का अतिशीघ्र गठन किया जाएगा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक विनय गोयल ने देहरादून स्थित अपने कार्यालय में व्यापारियों के सम्मुख कहा कि कारोबार की मजबूती के लिए व्यापारियों में पूर्व की भांति आपसी एकजुटता जरूरी हे जिसकी वजह से व्यापारी शासन प्रशासन के नाजायज उत्पीड़न से सुरक्षित रहता हे और राज्य की सरकार व्यापारियों की आवाज पर व्यापारी हितों के निर्णय लेने में देरी नहीं करती है। विनय गोयल ने बताया कि राज्य के सभी क्षेत्रों के व्यापारियों की समस्याओं को सूची बनाई जाएगी जिसके लिए प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मिलकर निराकरण की मांग करेंगे। प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती हेतु और राजधानी देहरादून में अपना प्रतिनिधित्व हेतु प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल शीघ्र ही देहरादून और हरिद्वार जिले की इकाईयों की भी घोषणा की जाएगी जिसमें व्यापारी हितों के लिए संघर्षरत व्यापारी को पद प्रदान किए जाएंगे। वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि पूरे राज्य भर में कई दशकों से ईमानदारी पूर्वक व्यापारी हितों के लिए संघर्षरत व्यापारी नेताओं का चयन कर उन्हें व्यापारी रत्न से नवाजा जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *