समाचार शगुन उत्तराखंड
पुलिस अधीक्षक चंपावत के नाम से फेसबुक और टि्वटर पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों से रुपयों की मांग करने वाले आरोपी रवि सिंह को उसके गांव अतरसण्ड थाना कौहडोर जनपद प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके मोबाइल फोन को भी कब्जे में ले लिया गया है। इस मामले में साइबर प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से इस तरह के संदेश और रुपये मांगने वालों से सावधान रहने की अपील की है।











