ड्यूटी से लौट रहे कोतवाली में तैनात होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के जसपुर कोतवाली में तैनात ग्राम धर्मपुर निवास होमगार्ड दीक्षित (25) की देर रात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह ड्यूटी खत्म कर कार से अपने घर जा रहे थे। अफजलगढ़ मार्ग पर अचानक सामने आए पशु को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी और राइस मिल की दीवार से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। हादसे की सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।