भाजपा उम्मीदवारों की एक और सूची जारी, फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को इस लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा, वरूण गांधी का टिकट कटा

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने रविवार को उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस बार लिस्ट में सबसे बड़ा नाम उम्मीदवारी के तौर पर जो सामने आया है वह फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का है. पार्टी ने उन्हें हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा है।‌‌ इसके अलावा टीवी के धारावाहिक रामायण के श्रीराम के पात्र अरुण गोविल भी चुनावी रण में उतरेंगे‌। उन्हें पार्टी ने मेरठ लोकसभा सीट से उतारा है। वहीं इस लिस्ट में जिस बड़े उम्मीदवार का पत्ता कटा है, वह वरुण गांधी हैं, जिन्हें इस बार पीलीभीत से पार्टी ने ड्रॉप कर दिया है।‌‌