हल्द्वानी: जयंती पर पूर्व कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश को याद किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश की 83वी जयंती हल्द्वानी राजपुरा क्षेत्र में पुष्प अर्पित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस जिला मंत्री मलय बिष्ट , समाजसेवी गोविंद बिष्ट सहित सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा ने धरातल से जुड़े रहकर हमेशा जन भावनाओं को समझा व लोगों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी है। कार्यक्रम में समाज सेवी गोविंद बिष्ट, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, विक्रम रंधावा, हेमंत साहू, अनिल कन्नौजिया, विपिन गुप्ता, प्रीति आर्या, विनोद कुमार, धर्मवीर एडवोकेट, सूरज प्रकाश, त्रिलोक बनोली, अमित रावत, सौरभ कुमार, सुमित कुमार, सचिन वर्मा ,नरेंद्र कुमार, मनोज जोशी, शानू वारसी, कुशल राजपूत सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *