ऊधमसिंह नगर: बीडीसी व‌ प्रधान समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

विधायक शिव अरोरा की चाण्क्य नीति से विपक्ष का सूपड़ा साफ हुआ

Advertisement

= लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट ने दिलाई बीजेपी की सदस्यता

रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही एक्शन मोड में काम कर रहे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक विपक्षी पार्टियों के नेताओं को भाजपा में शामिल कर रुद्रपुर में विपक्ष की कमर तोड़ दी है। विधायक शिव अरोरा अपनी चाणक्य नीति से विपक्षी दलों में खलबली मचाने का काम कर रहे। भाजपा चुनाव कार्यालय पर एक बड़ा सदस्यता कार्यक्रम किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से कई प्रधान ,बीडीसी व कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने सैकड़ों समर्थकों के साथ लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। रविवार शाम को भाजपा चुनाव कार्यालय पर आयोजित भाजपा में शामिल होने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। रुद्रपुर विधानसभा में विपक्ष का सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है। जिसका मुख्य कारण विधायक शिव अरोरा की कूटनीति और उनकी क्षेत्र में मजबूत पकड़ का परिणाम है जो एक के बाद एक विपक्षी दल नेता भाजपा में शामिल होते जा रहे हैं । शिव ने दावा किया कि ग्रामीण क्षेत्र में कई बूथों पर विपक्षी दलों का खाता। भी नही खुलेगा। कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबता जहाज है जहां अब कोई रहना नहीं चाहता। पुनः मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिये और लोकसभा से अजय भट्ट को ऐतिहासिक मतों से विजय दिलाने के लिये भाजपा का दामन थामा है। इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट ने भाजपा में शामिल हुए प्रधान,बीडीसी को पटका पहनकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से पूरा विश्व प्रभावित है ओर देश मे दूसरे दलों से भाजपा में आने की होड़ लगी हुई है जिसका परिणाम है राष्ट्र स्तर से लेकर एक गांव के प्रधान तक कांग्रेस और विपक्षी दलों का साथ छोड़ रहे हैं जिसके चलते बडी संख्या में रुद्रपुर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा में शामिल होने वालों में विक्रम सिंह प्रधान लम्बाबड़,,गुरनाम सिंह प्रधान नारायणपुर,इंद्रपाल सिंह प्रधान आनंद खेड़ा, मुकेश राणा प्रधान खटोला,विशन सिंह प्रधान खानपुर, सुखदेव सिंह बीडीसी अमरपुर, मनोज मिस्त्री पूर्व प्रधान आनंद खेड़ा, अंकित बतला बीडीसी, महेंद्र सैनी बारी राई विप विप्लव विश्वास उप प्रधान महतोष विनोद सिंह पूर्व प्रधान अलग देवी नरेश टपाली पूर्व प्रधान शिवपुरी गौरव, कमलेश मिस्त्री, कीर्ति राय, अनूप सरदार, राजेंद्र चौधरी प्रधान बाग वाला प्रमोद बोरापुर बीडीसी भारत मिश्रा, योगेंद्र तिवारी, अजीत सोलंकी, पंकज ओझा, रामदयालु सिंह, कुलविंदर आदि शामिल हैं। इस दौरान विधानसभा सह संयोजक सुरेश कोली, प्रीत ग्रोवर, मानस जयसवाल, मंयक कक्कड़, राजेश बजाज, किरन विर्क, मनोज मदान, अशोक नेगी आदि मौजूद थे।

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement