गीजर ठीक करने के बहाने घर घुसकर चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार, सवा दो लाख रुपए बरामद

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई*

Advertisement

*सोने के कड़े व नकदी चोरी करने वाले अभियुक्त को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के दो सोने के कड़े (5 तोला) एवं ₹2,29,000/- नकदी बरामद

 

दिनांक *25.11.2026 को वादी मुकदमा अतुल नागपाल* पुत्र स्वर्गीय यशपाल नागपाल निवासी गुरुनानकपुरा, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में *तहरीर दी गई कि दिनांक 17.11.2026 को आसिफ नाम* का व्यक्ति उनके घर में गीजर ठीक करने के बहाने आया था, जिसने घर की अलमारी से सोने के जेवर चोरी कर लिए।

वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में *मु0 FIR संख्या 400/26, धारा 305(4) बीएनएस* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक कृपाल सिंह के सुपुर्द की गई।

उक्त चोरी की घटना का संज्ञान लेते हुए *डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा घटना का शीघ्र अनावरण करने एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।

उक्त निर्देशों के क्रम में *श्री हरबंस सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी* एवं *श्री लव शर्मा, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण में *व0उ0नि0 रोहताश सागर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी* के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी एवं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन करते हुए चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त की पहचान *आसिफ के रूप में की गई।

पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26.11.2026 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए *दो पीली धातु के कड़े (लगभग 5 तोला) एवं ₹2,29,000/- नकद* बरामद किए गए।

*(उपरोक्त नकदी की बरामदगी चोरी के आभूषण को बेच कर अर्जित धनराशि से की गई है)*।

बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*
*1.* आसिफ निवासी लाइन नंबर-18, आजाद नगर, चोरगलिया रोड, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 33 वर्ष।

*बरामदगी का विवरण*

*1.* दो पीली धातु के कड़े (लगभग 5 तोला)।
*2.* ₹2,29,000/- नकद।

*पुलिस टीम*

*1.* उ0नि0 कृपाल सिंह, प्रभारी चौकी भोटियापड़ाव।
*2.* कानि0 विजय भारद्वाज।
*3.* कानि0 सतवीर सिंह।

*

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement