समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन का पीलीकोठी स्थित बारात घर में अधिवेशन आयोजित किया गया। बुधवार की देर रात मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। इसमें अध्यक्ष पद पर छत्रपति पांडे विजय घोषित हुए। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी गिरिजा भूषण गुरुरानी को 21 मतों से पराजित किया। उन्हें 209 और 188 मत मिलने। तीसरे प्रत्याशी अभिषेक मित्तल को मात्र 12 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप ममगांई ने दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष में सौरभ सुयाल ने बालम सिंह नेगी को पराजित किया। सचिव पद पर कुंदन सिंह अधिकारी ने रविंद्र सिंह बिष्ट को हराया। कुंदन को 310 और उनके प्रतिद्वंदी रविंद्र को 89 वोट से ही संतोष करना पडा़। कोषाध्यक्ष में पुनीत कुमार चौहान ने प्रदीप गढिया को हराया, संयुक्त सचिव हेम पंत, संगठन मंत्री कविता पांडे, प्रचार मंत्री माणिक मोहन शुक्ला, सांस्कृतिक मंत्री भावना स्नेही, आडिटर मालती देवी निर्विरोध चुने गए हैं।