मुखानी पुलिस ने शराब समेत युवक को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा के विरुद्ध अभियान के तहत दिनेश जोशी थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा भास्कर मौर्य निवासी लालडांट रोड थाना मुखानी जनपद नैनीताल को 51 टेट्रा पैक अंगूरी देसी मसालेदार शराब (खाम) के साथ गैस गोदाम रोड, हीरा चिकन कॉर्नर, छड़ायल चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम

1. अपर उप निरीक्षक कैलाश चंद्र
2. कांस्टेबल रविंद्र खाती
3. कांस्टेबल सुनील आगरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *