हल्द्वानी में युवती से दुष्कर्म करने वाला होटल का जीएम गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित होटल के महाप्रबंधक (जीएम) रोहित बेलवाल पर दिल्ली की एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करती है और आरोपी को पहले से जानती थी। पीड़िता की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जानकारी के अनुसार, रोहित बेलवाल मूल रूप से रामनगर के सावल्दे गांव का निवासी है और पूर्व में एक रिजॉर्ट में कार्यरत था, जहां दोनों की जान-पहचान हुई थी। आरोप है कि रोहित ने युवती को हल्द्वानी बुलाकर इवेंट से जुड़ा कार्य देने की बात कही और उसे उसकी सहेली के साथ नैनीताल रोड स्थित एक होटल में ठहराया। मंगलवार रात आरोपी कथित रूप से युवती के कमरे में जबरन घुस आया, शराब का सेवन किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर वह वहां से फरार हो गया। इधर पुलिस ने युवती का मेडिकल करा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *