रुद्रपुर की टीम ने एक रन से फाइनल मुकाबला जीता

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रूद्रपुर के ग्राम सभा खटोला के ग्राम मोतीपुर नंबर-1 में आयोजित मां भगवती क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन फर्स्ट के फाइनल में रूद्रपुर की टीम ने खटोला को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। रुद्रपुर की टीम ने पहले खेलते हुए 15 ओवर में 114 रन का लक्ष्य खटोला की टीम को दिया। कांटे की टक्कर में खटोला की टीम 15 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन ही बना पाई। रूद्रपुर की टीम ने एक रन से मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। इससे पूर्व फाईनल मैच का उद्घाटन पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त करके किया। मुख्य अतिथि ठुकराल ने समापन में विजय टीम और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ठुकराल ने कहा कि टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर तेज सिंह और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल जीवन के लिए जरूरी है। खेलों से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि खेल मानसिक तनाव को भी दूर करते हैं। खेलों से टीम भावना का विकास होता है और खेलों से जीवन में आगे बढ़ने का जज्बा मिलता है। उन्होंने कहा कि छोटी छोटी प्रतियोगिताओं से खेल प्रतिभाएं निखरती हैं और आगे चलकर बड़ी प्रतियोगिताओं में नाम रोशन करती है। इस अवसर पर आयोजकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व डायरेक्टर किसान सेवा सहकारी समिति दिनेशपुर हरि सिंह , पूर्व जिला पंचायत सदस्य खटोला त्रिनाथ विश्वास, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देव सिंह, चंदन नयाल, तेज सिंह,  प्रमोद, कुलदीप, सोहन सिंह, राकेश सिंह, योगेश सिंह, गोल्डी, डॉ.सुमिरन, दान सिंह, कुसुम लता आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement