बड़ी खबर: हल्द्वानी नगर निगम से जिंदा आदमी का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी बनभूलपुरा थाना पुलिस की एक जांच के दौरान पता चला कि हत्या के एक आरोपी का मृत्यु प्रमाण पत्र नगर निगम से जारी हुआ है, जबकि वह जीवित है। इस मामले की सूचना उन्होंने नगर निगम को दी, इसके बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कांडपाल ने लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कब्रिस्तान कमेटी के पदाधिकारी इकबाल अंसारी, उनके पुत्र तनवीर अहमद और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि फर्जी प्रमाण पत्र कैसे जारी हुआ और इसमें नगर निगम या अन्य विभाग में लगाया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *