बैंकों में नकली सोना गिरवी रखने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

सोना गिरवी रख बैंक को चूना लगाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नैनीताल जिले में साल 2024-2025 में थाना हल्द्वानी, बनभूलपुरा व मुखानी क्षेत्र में बैंक आफ बड़ौदा, केनरा बैंक में कुछ लोगों द्वारा सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया। लेकिन बैंक आडिट के दौरान बंधक रखे गये आभूषण नकली पाये गये। जिसके जांच में बैंक की ओर से थानों में मुकदमें दर्ज कराये गये। इन्ही मुकदमों की जांच में एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने थाना पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम गठित कर इस प्रकार के गैंग को पकड़ने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर 28 मई को कोतवाल राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क नैनीताल रोड से आरोपी सोमेशवर निवासी अभिषेक सिंह नेगी व बागेश्वर निवासी पवन सिंह फर्सवाण के कब्जे से 06 अदद वजन करीब 111 ग्राम नकली सोने की व कूट रचित होलोग्राम अंकित चूड़ियां बरामद की गयी। जिनके जांच की गई तो चूड़ियां नकली होने की पुष्टि हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली से नकली सोना लेकर होलमार्क लगा देते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *