रुद्रपुर पुलिस लाइन में विधिविधान के साथ किया होलिका दहन, एसएसपी ने बुराइयां त्याग अच्छाई अपनाने का दिया संदेश

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, उत्तराखंड 

पुलिस लाईन में विधि-विधान के साथ किया गया होलिका दहन

= होलिका दहन से पहले एसएसपी ने की पूजा अर्चना

रुद्रपुर। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस लाईन रुद्रपुर में होलिका दहन पर्व के अवसर पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया। इस दौरान एसएसपी ने वहां मौजूद अधिकारी कर्मचारियों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होलिका दहन के बाद एसएसपी ने बताया कि आइए हम अपने अंदर की बुराईयों को इस अग्नि में त्यागकर अच्छे विचारों को अपने मन मे रखेंगे, और सदैव एक-दूसरे के साथ मृदु व्यवहार करेगें।
इस दौरान एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के, एसपी सिटी मनोज कत्याल, एएसपी निहारिका तोमर, सीओ संचार आरडी मठपाल, प्रतिसार निरीक्षक मनीष शर्मा समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *