सरकारी स्कूलों के लिए दो साल बाद बढ़ाई कुकिंग कास्ट को नाकाफी बताया, शिक्षक संघ ने कहा-ऐसे में पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराना है कठिन

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

शासन ने पीएम पोषण योजना के तहत पोषण मानकों के सुधार हेतु दो वर्षों बाद कुकिंग कॉस्ट में प्राथमिक स्तर पर मात्र 78 पैसे और उच्च प्राथमिक स्तर पर मात्र एक रुपए 17 पैसे की बढ़ोतरी की है, जो वर्तमान में जारी महंगाई की सापेक्ष बेहद न्यून है। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ नैनीताल के जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार ने कहा कि संगठन महंगाई के इस दौर में कुकिंग कॉस्ट धनराशि को लंबे समय से दोगुना किये जाने की मांग कर रहा था। नई कुकिंग कॉस्ट धनराशि से भी शासन द्वारा निर्धारित मानकानुसार पोषण युक्त भोजन उपलब्ध कराया जाना काफी कठिन है। शासन को इस योजना को किसी NGO के स्तर से चलाकर शिक्षको को इस गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त करना चाहिए।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement