महिलाओं के मंगलसूत्र व चेन उड़ाने वाले पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल पुलिस ने एक शातिर चैन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पति-पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ में चैन और मंगलसूत्र उड़ाने वाले इस गिरोह की गिरफ्तारी एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर हुई, जिसमें एसओजी और मुखानी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने अहम भूमिका निभाई। बीती 20 मई को प्रियदर्शनी विहार, बिठौरिया निवासी बसंती देवी ने थाना मुखानी में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ संदिग्ध महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाकर उनकी सोने की चेन और दो अन्य महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी कर लिए। इस पर थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 122/25, धारा 304 बी.एस.एस. के तहत मुकदमा दर्ज किया गया, जिसकी विवेचना चौकी लामाचौड़ प्रभारी मनोज अधिकारी को सौंपी। इस पर मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी और एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज से एक संदिग्ध स्विफ्ट कार (DL 01 ZC 9704) और तीन महिलाओं की पहचान हुई। गहन जांच और क्षेत्र में पूछताछ के बाद 22 मई को पुलिस ने गुंसाईपुर तिराहे के पास से तीनों आरोपियों को चोरी किए गए जेवरात सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पर आरोपियों ने बताया कि हम कैचीधाम धूमने आये थे जिसमे उनको ऑन लाईन पता चला कि हल्द्वानी के ऊंचापुल बालकनाथ मंदिर पर भागवत हो रही है जिसमे हम सब बालकनाथ मंदिर ऊंचापुल पहुंचे जहां पर भीड भाड का फायदा उठाकर 02 चैन व 01 मंगलसूत्र चोरी कर फरार हो गए।

 

ये हुए गिरफ्तार 
1. मयूरी पत्नी सुशील कुमार, निवासी 16/368 कल्याणपुरी, दिल्ली पूर्वी, उम्र – 34 वर्ष
2. संतोष पत्नी अनिल, निवासी 12/253 कल्याणपुरी, दिल्ली पूर्वी, उम्र – 48 वर्ष
3. सुशील कुमार पुत्र जगदीश, निवासी 16/368 कल्याणपुरी, दिल्ली पूर्वी, उम्र – 35 वर्ष
इस गिरोह की एक और सदस्य भावना पत्नी चंद्रकांत, निवासी कल्याणी, पूर्वी दिल्ली, उम्र 35 वर्ष अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जा रहे हैं। मयूरी और सुशील पति-पत्नी हैं। करीब तीन साल पहले ये हिमाचल में चैन स्नैचिंग के मामले में जेल जा चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *