समाचार शगुन, हल्द्वानी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को जयंती पर याद किया गया। इस मौके पर जज फार्म बूथ संख्या 125 में भाजपा मुखानी मंडल सह संयोजक (मन की बात) विशंभर कांडपाल के कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई के चित्र पर पुष्प व श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती देश भर में सुशासन दिवस के रूप में मनाई जा रही है। इसी के तहत यहां भी हर बूथों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष सतीश बिनवाल, व्यापार मंडल महिला सचिव गीता कांडपाल, हेमा बोरा, कमला रौतेला, भगवती बिष्ट, प्रीति जोशी, पिंकी शुक्ला, आरसी तिवारी, पीतांबर शर्मा, हेम अवस्थी, कुलदीप पांडे, संदीप बिनवाल, मनीष कांडपाल, सूरज बिनवाल, प्रमोद तिवारी, गिरीश जोशी, डिकर सिंह लमगड़िया आदि मौजूद थे।
Related Posts
हल्द्वानी में महिलाओं से चेन स्नेचिंग करने वाला रिटायर्ड फौजी गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी से देता था घटना को अंजाम
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नैनीताल जिले के हल्द्वानी में महिलाओं से चेन स्नेचिंग के आरोप में रिटायर्ड…
बाल फिल्म समारोह के दूसरे दिन बच्चों ने देखी बाल मनोविज्ञान आधारित फिल्मों के साथ साथ पर्यावरण चेतना की फिल्में
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन उत्तराखंड रचनात्मक शिक्षक मंडल की पहल पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास हल्दूचौड़ के…
होली के दिन हुआ संघर्ष, युवक का अंगूठा कटा
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नैनीताल जिले के लालकुआं में होली के दिन बिंदुखत्ता क्षेत्र में पुरानी रंजिश…




