होली के दिन हुआ संघर्ष, युवक का अंगूठा कटा

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के लालकुआं में होली के दिन बिंदुखत्ता क्षेत्र में पुरानी रंजिश और दुकान खोलने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने घर के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज की और धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में बीच-बचाव करने आए युवक का अंगूठा कट गया, जबकि अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। मामले को लेकर कोतवाली लालकुआं में तहरीर दी गई है। पीड़ित प्रेम प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि होली के दिन वह अपने चाचा के घर मौजूद थे। आरोप है कि कुछ लोगों ने जबरन दुकान खोलने का दबाव बनाया। विरोध करने पर कहासुनी बढ़ गई और आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। प्रेम प्रकाश का कहना है कि जब उनके जमाई सागर आर्य बीच-बचाव के लिए आगे आए तो हमलावरों ने उन पर भी वार कर दिया, जिससे उनका अंगूठा कट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *