कुमाऊं में यहां करंट लगने से बिजली विभाग के लाइनमैन की मौत

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले के धनौड़ा वार्ड में बिजली विभाग के लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बीते मंगलवार को गुरना निवासी लाइनमैन ललित सामंत (35) धनोड़ा क्षेत्र में सर्विस वायर बदलने गए थे। इसी बीच बिजली लाइन में आए करंट की चपेट में आने से सड़क पर गिर गए। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लाइनमैन की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने ठेकेदार और यूपीसीएल से मुआवजा देने की मांग की है। बताया गया कि ललित विभाग में संविदा पर कार्यरत था।यूपीसीएल के अफसरों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *