चाइना में चल रही पेंटाथलन लेजर रन वर्ल्ड चैंम्पियनशिप में रामनगर के नंदन नेगी का उत्कृष्ट प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

पेंटाथलन लेजर रन वर्ल्ड चैम्पियनशिप जो 6‌ जून से 10 जून तक झंगझाऊ चाइना में चल रही है। उसमे 52 देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। चैंपियनशिप में रामनगर, नैनीताल निवासी नन्दन सिंह नेगी भी मास्टर बी में भारत से खेल रहे है। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड चैम्पियनशिप के अपने ग्रुप मास्टर बी में चौथा स्थान प्राप्त किया।नंदन राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर और कोच भी हैं। वह 50 से 60 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी हैं। नंदन रामनगर छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं। झंगझाऊ चाइना से उन्होंने बताया कि पहले राउंड में वह दूसरे स्थान पर बढ़त बनाए हुए थे। पहली बारी में शूटिंग में उन्होंने अच्छा समय बचाया लेकिन दूसरी, तीसरी बार की शूटिंग में ज्यादा समय लगा। जिससे वह मेडल से चूक गए लेकिन वह अपनी इस उम्र में इस उपलब्धि से बहुत खुश है। वह कहते हैं कि सभी को अपना अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। जिन्दगी को स्वस्थ रहकर  जीना चाहिए। नन्दन सिंह नेगी की इस उपलब्धि पर टीम कोच वैभव छापेकर, मॉर्डन पेंटाथलन के राष्ट्रीय सचिव विल्ठल, उतराखंड एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज भल्ला, शिक्षक नेता नवेंदु मठपाल, सचिव दयाल फर्स्वाण, गोपाल बिष्ट आदि ने खुशी जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *