दिल्ली व हिमाचल चुनाव ड्यूटी पर गये 400 होमगार्डों को हल्द्वानी में बांटे प्रशंसा प्रमाण पत्र

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड होमगार्ड कमांडेंट केवल खुराना और होमगार्ड्स मुख्यालय की पहल पर हल्द्वानी में सफल डी-ब्रिफिंग और प्रशस्ति प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। आज शनिवार आठ जून को मुख्य अतिथि अमिताभ श्रीवास्तव डिप्टी कमांडेंट जनरल, होमगार्ड्स उत्तराखण्ड ने नवाबी रोड स्थित बैंकट हाल में दिल्ली व हिमाचल प्रदेश लोक सभा निर्वाचन 2024 में ड्यूटी करके लौटे होमगार्डों को प्रशंसा प्रमाण पत्र वितरित किये। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए गए। जनपद में प्रथम बार विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ वार्ता कर होमगार्ड्स ने गौरवान्वित महसूस किया। इस अवसर पर मंडलीय व जिला कमांडेंट होमगार्ड्स ललित मोहन जोशी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रेखा पांडे, वैतनिक प्लाटून कमांडर शशि बोरा, ब्लॉक ऑर्गनाइजर सोनू कुमार, ओमवीर, वरिष्ठ सहायक मधु, एसीसी विशंभर कांडपाल, धनपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, भूपेंद्र सिंह कनवाल, श्याम लाल, मोहन सिंह सैनी, भास्कर, बंशीधर बुधलाकोटी, कुमार गौरव, दिनेश सिंह, सुनील कुमार, योगेश चन्द्र, दीवान सिंह बोरा समेत 400 होमगार्ड मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *