क्रॉस कंट्री कल्पना व सागर ने जीती

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

मतदाता दिवस व गणतंत्र दिवस के मौके पर हल्द्वानी में खेल विभाग की ओर से क्रास कंट्री रेस आयोजित की गई। रेस छह ग्रुपों की कराई गई। इनमें अंडर-14 व 16 के बालक-बालिका तथा महिला व पुरुष ओपन शामिल हैं। रेस काठगोदाम सर्किट हाउस से प्रारंभ होकर गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम तक हुई। रेस को रिटायर्ड खेल निदेशक सुरेश‌ पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अंडर 14 बालक वर्ग में मेहताब व बालिकाओं में त्रिवेणी तथा अंडर 16 में क्रमशः राजेन्द्र रैकुनी व रुचि अधिकारी ने बाजी मारी। ओपन महिला में कल्पना, अनु भट्ट व आंचल एवं पुरुषों में सागर, प्रकाश भट्ट व लोकेश कुमार ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। सभी वर्गों की रेस में छह-छह नंबर तक के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रभारी क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की, वरुण बेलवाल, त्रिलोक सिंह जीना, गोविंद लटवाल, किशोर पाल, किरन मौर्य, विमला रावत, कैलाश जोशी, सुरेश आर्य, श्याम भट्ट आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *