हल्द्वानी में शीशमहल गौशाला की सेवा अब यह संस्था करेगी

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नगर‌ निगम हल्द्वानी की ओर से गंगापुर कबडवाल में बनाई जा रही गौशाला का आज शनिवार 18 मई को नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में पानी की व्यवस्था किए जाने के साथ ही वर्षा जल संरक्षण, गोबर गैस प्लांट बनाने के निर्देश दिए। वहीं नगर आयुक्त ने शीशमहल स्थित गौशाला का भी निरीक्षण किया। अब इस गौशाला का  संचालन आश्रय संस्था करेंगी। इसके लिए निगम एवं आश्रय संस्था के बीच एमओयू किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *