देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र सिंह पंवार के निधन पर जताया शोक

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र सिंह पंवार व डॉ.बालम सिंह बिष्ट की माता राधिका देवी के निधन पर शोक प्रकट किया है। हल्द्वानी गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी प्रदेश कार्यालय में आयोजित शोक सभा में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों और राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य आंदोलनकारी व यूकेडी नेता त्रिवेंद्र सिंह पंवार के राज्य आंदोलन में दिए गए योगदान को याद किया गया। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी हुकम सिंह कुंवर ने उनके निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए कहा कि राज्य ने एक जनसरोकारों से लड़ने वाले दबंग नेता को हमेशा के लिए खो दिया है। वहीं उन्होंने राज्य आंदोलनकारी बालम सिंह बिष्ट की माता राधिका देवी के निधन पर भी गहरा दुःख प्रकट कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा में अनिक खंडेलवाल, राजकुमार केसरवानी, जगमोहन चिलवाल, आफताब हुसैन, श्याम सिंह नेगी, अजय कृष्ण गोयल, एनबी गुणवंत, राजेंद्र खनवाल, नंदन सिंह चौहान, प्रेम सिंह परिहार, रजत पंत, सुशील भट्ट, उमेश बेलवाल, बृज मोहन सिजवाली,आफताब आलम, जेड वारसी,नीरज पंत आदि शामिल थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *