उत्तराखंड लोकसभा चुनाव: नामांकन का आखिरी दिन, कौन-कौन भरेंगे पर्चा, अब तक इतने हो गये नामिनेशन, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज 27 मार्च बुधवार को नामांकन का अंतिम दिन है। आखिरी दिन भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशी भी नामांकन करेंगे। राज्य की पांच सीटों के लिए अब तक दो दर्जन से अधिक नामांकन हो गये हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार पौड़ी गढ़वाल सीट से आठ, टिहरी से छह, हरिद्वार से छह, अल्मोड़ा व‌ नैनीताल लोकसभा सीट से तीन-तीन उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। बुधवार को गढ़वाल पौड़ी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल, नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट, अल्मोड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा और हरिद्वार सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत नामांकन करेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *