तेंदुए ने जंगल में मवेशी चराने गयी महिला को मार डाला

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के भीमताल रेंज अंतर्गत नौकुचियाताल क्षेत्र में  तेंदुए ने महिला को अपना निवाला बनाया है. मौके पर पहुंची वन विभाग के टीम ने सर्च ऑपरेशन के बाद महिला का शव सड़क से जंगल करीब 100 मीटर दूर जंगल से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि नौकुचियाताल ग्राम पंचायत सिलौटी में आज सोमवार की शाम महिला जंगल से मवेशियों के लिए चारा लेने गई थीं। महिला को तेंदुए ने उठा लिया। महिला की पहचान लीला देवी (50) पत्नी स्व.नरोत्तम आर्य के तौर पर हुई। जानकारी के अनुसार, लीला देवी एक अन्य महिला के साथ जंगल में चारा लेने जा रही थीं तभी अचानक तेंदुआ उन पर झपट पड़ा। इस दौरान दूसरी महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई और भागकर घटना की जानकारी गांववालों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया और वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम घटनास्थल पर भेजी गई। सर्च ऑपरेशन के बाद वन विभाग की टीम ने जंगल में महिला का शव बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *