हल्द्वानी में यहां तीन मंजिले मकान की छत से गिरकर मासूम की मौत

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
हल्द्वानी के बनभूलपुरा नई बस्ती से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां तिमंजिले भवन की छत से गिरकर चार साल की बच्ची की मौत हो गई। नई बस्ती निवासी मोहम्मद आसिफ की चार साल बेटी मरियम आज शुक्रवार को तीन मंजिले मकान की छत में बड़ी बहन के साथ छत पर खेल रही थी तभी अचानक छत से गिरकर उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया। बताया गया कि मरियम तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। शुक्रवार को मरियम बड़ी बहन अलीशा के साथ मकान की छत पर खेल रही थी। खेलते-खेलते अचानक तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। खून से लथपथ बेटी को आंखों के सामने जमीन पर गिरा देख मां नासरा बेसुध हो गई। परिजन मरियम को‌ लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोपहर में परिजनों ने उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *