हल्द्वानी के रानीबाग चित्रशिला घाट में बने विधुत शवदाह गृह का भले ही मुख्यमंत्री लोकार्पण कर गये हो लेकिन वहां मशीनें संचालित करने के लिए वर्तमान में कर्मी तैनात नहीं है। शनिवार को घाट में लकड़ी की कमी होने के बाद इसका खुलासा हुआ। बताया गया कि शव के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी की परेशानी रही, वन निगम के ताल में अधिकांश गिल्टे ही मिले। अंत्येष्टि में चित्रशिला घाट पहुंचे लोगों ने बताया कि चिता लगाने के लिए छोटी लकड़ी की कमी के कारण शवदाह के लिए इंतजार भी करना पड़ा। लोगों ने जनप्रतिनिधियों व अफसरों को भी लकड़ी की कमी से अवगत कराया गया। इधर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि शवदाह गृह में अभी मशीन संचालक उपलब्ध नहीं है। इधर नगर निगम के निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष व पार्षद रवि जोशी ने बताया कि वह स्वयं रानीबाग अंत्येष्टि में गये थे। वहां लकड़ी न मिलने पर निगम के नये विधुत शवदाह गृह में शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए निगम अफसरों से फोन पर बात हुई थी लेकिन वहां मशीन संचालक के न होने की जानकारी मिली।
Related Posts
कुमाऊं कमिश्नर बोले- उत्तराखंड को देवभूमि के रूप में जाना जाता है, यहां अपराध का ग्राफ न्यूनतम होना चाहिए
ख़बर शेयर करें -मंडलायुक्त दीपक रावत ने सुनीं जनसमस्याएं हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में आज शनिवार को…
यहां सड़क पर गेट लगा रास्ता बंद करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, एसडीएम दरबार में जाएगा प्रकरण, देखें वीडियो
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नैनीताल जिले के हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड-52 जज फार्म क्षेत्र के लिंक…
नैनीताल जिले के लिए 30 करोड़ की विधायक निधि मंजूर
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नैनीताल जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए शासन ने 30 करोड़ रुपये…
