हल्द्वानी में यहां मीट विक्रेता ने दो लोगों पर चापड़ से किया हमला

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक युवक ने हीरानगर में दो ठेले वालों पर चापड़ से हमला कर दिया। दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी मांस विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुखानी निवासी उम्रदराज बृजलाल व नेम चंद मुखानी नहर कवरिंग रोड पर ठेला लगाते हैं। मंगलवार की दोपहर दोनों खून से लथपथ कपड़े पहनकर परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे। उनका आरोप है कि बीती सोमवार 15 दिसंबर की देर रात हीरानगर के ही मांस विक्रेता अंकित पाल ने बाइक से उनके ठेले पर टक्कर मार दी। इसका विरोध किया तो अंकित आग बबूला हो गया और चापड़ से उन पर हमला कर दिया। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि देर रात दो पक्षों में विवाद हुआ था। हमला करने के आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।