समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला संज्ञान में आया है। सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर निवासी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर के एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। इस मामले में सीनियर छात्रों पर अभद्रता और गाली-गलौज करने की बात सामने आई है। कॉलेज प्रबंधन ने प्रकरण सामने आने के बाद एंटी रैगिंग कमेटी को सूचना दे दी गई है। पीड़ित, छात्र ने पांच अक्टूबर को कॉलेज में दाखिला लिया था। छात्र की ओर से दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक, उसी दिन सीनियर छात्रों ने उसे अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ अभद्रता की। इधर पीड़ित के परिजनों ने उसके कुछ दिन घर में रहने के बाद कालेज लौटने की बात कही है।
