एंटी नारकोटिक्स टीम ने चरस के साथ गोपाल चिलवाल को गिरफ्तार किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.मंजूनाथ टीसी ने जनपद में मादक पदार्थों /की बिक्री व तस्करी की रोकथाम हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज सिह कत्याल व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी थानाध्यक्ष निरीक्षक श्री दिनेश सिह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम एक व्यक्ति को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। दि0-16.12.25 को थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम व एन्टी नारकोटिक्स टास्क टीम नैनीताल टीम के द्वारा दौराने चैकिंग संदिग्ध वाहन/वस्तु के दौरान *गोपाल सिंह चिलवाल निवासी ग्राम वडौन ब्लाक ओखलकाण्डा थाना खनस्यूं जिला नैनीताल उम्र 36 वर्ष को 435 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार* किया गया है जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट मे पंजीकृत किया गया है।

*पुलिस टीम -*
उ0नि0 मनोज कुमार
का0 मौ० यासीन

*ANTF*
का0 संजय सिंह नेगी
का0 बलवन्त सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *