हल्द्वानी मेयर पद के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता हुकुम सिंह कुंवर ने पेश की दावेदारी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के प्रमुख राज्य आंदोलनकारी व एडवोकेट हुकम सिंह कुंवर ने हल्द्वानी नगर निगम के मेयर पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत कर दी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता कुंवर ने बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, हल्द्वानी मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह रैक्वाल के माध्यम से अपनी दावेदारी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को भेजी है। कुंवर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हल्द्वानी के साथ ही कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हैं। विगत 40 साल से हल्द्वानी में सक्रिय होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभिवाजित उत्तरप्रदेश के समय वह हल्द्वानी विधानसभा से दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। कुंवर ने कहा कि टिकट मिलने पर उन्हें सभी वर्गों का सहयोग मिलेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *